SB इंडस्ट्रीज में लगा मेडिकल कैंप

Spread the love

IEA-GIMS के संयुक्त शिविर में 200 कर्मचारियों की जांच, ब्लड शुगर से लेकर एक्स-रे, मैमोग्राफी और कैंसर स्क्रीनिंग तक की सुविधा

हैलो हिन्द

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन (IEA) और GIMS ने पहल की है। साइट-बी स्थित एस.बी. इंडस्ट्रीज में दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 श्रमिकों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में कर्मचारियों की BP, ब्लड शुगर, RBS, Hb, LFT, KFT, लिपिड प्रोफाइल, एक्स-रे और मैमोग्राफी सहित विभिन्न जांचें की गईं। इसके अलावा पैप स्मीयर, ओरल स्क्रीनिंग और महिला कर्मचारियों के स्तन परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जांच के बाद जरूरतमंद कर्मचारियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

काम की व्यस्तता में छूट जाती है सेहत की जांच

एस.बी. इंडस्ट्रीज के सीईओ एम.पी. शुक्ला ने कहा कि शिविर में करीब 200 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते बीमारियों की पहचान करना बेहद जरूरी है।

IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। ऐसे में कई बार वे नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए समय नहीं निकाल पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए IEA की ओर से समय-समय पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। एस.बी. इंडस्ट्रीज में आयोजित शिविर भी इसी पहल की कड़ी है।

संजीव शर्मा

बीमारी की शुरुआती पहचान पर जोर

राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के शिविर कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर ही जांच और चिकित्सकीय सलाह मिलने से कर्मचारियों को काफी सुविधा होती है।

शिविर में GIMS की चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. अमित कुमार (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. रम्या अभिषेक सिंह (डेंटल ऑफिसर), काजल (नर्सिंग ऑफिसर), विभा त्रिपाठी (नर्सिंग ऑफिसर) और उदय प्रताप सिंह (पेशेंट ट्रैकर) शामिल रहे।

शिविर के आयोजन पर औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों ने GIMS के चिकित्सकों और सपोर्टिंग स्टाफ का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *