व्यापार बढ़ाने से लेकर समस्याओं के समाधान तक…एक मंच पर जुटे व्यापारी और उद्यमी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन में करीब 100 सदस्यों ने साझा किए कारोबार, चुनौतियां और सुझाव
हैलो हिन्द
नोएडा। व्यापारियों और उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़कर कारोबार के नए अवसर तलाशने और औद्योगिक-व्यापारिक समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा अग्रसेन भवन, नोएडा में व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता NCR चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने की, जबकि जिला अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य संगठन से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों को एक-दूसरे के कारोबार से परिचित कराना और आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार विस्तार के अवसर तैयार करना रहा।
पहले परिचय, फिर कारोबार बढ़ाने की पहल
कार्यशाला में संगठन के सदस्यों ने अपने-अपने उद्यम एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का परिचय सदन के सामने दिया। इसके माध्यम से व्यापारियों को एक-दूसरे के उत्पाद, सेवाओं और कारोबारी गतिविधियों की जानकारी मिली, जिससे भविष्य में आपसी व्यापारिक सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर संगठन के करीब 100 सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र और उनके प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए संगठन के बोर्ड वितरित किए गए।

व्यापारियों ने रखीं समस्याएं, जनप्रतिनिधियों ने सुना
कार्यशाला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा व्यापारियों और उद्यमियों के साथ संवाद रहा। सदस्यों ने मौजूदा कारोबारी माहौल में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और अपने सुझावों को नवाब सिंह नागर और विधायक पंकज सिंह के समक्ष रखा।
दोनों अतिथियों ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनके महत्व पर चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया।
संगठन के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव अमित पोरवाल व राहुल भाटिया, मुख्य संरक्षक डॉ. डी.के. गुप्ता, संरक्षक डॉ. एस.पी. जैन व डॉ. राजेश गुप्ता, अजय बाथला, मित्रा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, विकास बंसल, उपाध्यक्ष के.के. अग्रवाल (CA), उमानंदन कौशिक, सचिव सुनील वर्मा, मनोज गोयल, तनवीर, धर्मवीर बंसल, अंकित गुप्ता, मनोज गौड़, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, रेनू बाला शर्मा, वंदना शर्मा, संतोष सिंह, मंजू शर्मा, दुर्गा शर्मा, शीतल शुक्ला, नंदिनी मेहरा, कुसुम पथरिया, योगिता मल्होत्रा, कविता सिंह और मधु सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


