उद्योगों के साथ मिलकर हुनरमंद युवा तैयार करेगा NIET

Spread the love

उद्योगों के साथ मिलकर हुनरमंद युवा तैयार करेगा NIET

IBA और NIET के बीच उद्योग-शिक्षा समन्वय पर मंथन, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च और प्लेसमेंट को बढ़ावा देने पर बनी सहमति

हैलो हिन्द 

ग्रेटर नोएडा। उद्योगों को कुशल कर्मचारी चाहिए और युवाओं को बेहतर रोजगार। इन दोनों जरूरतों के बीच की दूरी कम करने के लिए इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर और नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (NIET), ग्रेटर नोएडा ने उद्योग-शिक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की है। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक स्किल विकसित करने और रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि तेजी से बदलती तकनीक और बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है। विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक माहौल, आधुनिक तकनीक और कामकाज की व्यावहारिक समझ से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए उद्योगों और शिक्षण संस्थानों को मिलकर काम करना होगा।

सहयोग का बनेगा मजबूत आधार

बैठक में इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, लाइव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, स्किल डेवलपमेंट, गेस्ट लेक्चर, प्लेसमेंट, इंडस्ट्री-बेस्ड ट्रेनिंग और इनोवेशन जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। उद्योग प्रतिनिधियों और संस्थान के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देने और उनके तकनीकी व प्रोफेशनल स्किल्स को मजबूत करने की जरूरत पर सहमति जताई।

IBA अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

IBA की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने किया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, अजय राणा और सुधीर त्यागी, सेक्टर सचिव बिरेंद्र प्रताप रावल, संयुक्त सचिव विकास राय, सिमरन खत्री, सन्नी खत्री, कार्यकारिणी सदस्य कपिल कौशिक एवं संजय त्यागी, युवा कार्यकारिणी सदस्य हर्ष तोमर,

एक्सेडी इंडिया लिमिटेड के एजीएम-एचआर प्रदीप कुमार शर्मा, केबी कंपोनेंट्स लिमिटेड के मैनेजर-एचआर अभिमन्यु कुमार एवं मैनेजर-मेंटेनेंस हरिओम, ऑप्टिक मैक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीओओ पियूष गौड़ तथा युवा उद्यमी आकाश चौहान शामिल रहे।

NIET ने उद्योगों के साथ साझेदारी की जताई प्रतिबद्धता

एनआईईटी की ओर से एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल, प्रोफेसर एवं डायरेक्टर डॉ. विनोद एम. कापसे, एसोसिएट डायरेक्टर-एकेडमिक्स डॉ. नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के डीन और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान के प्रतिनिधियों ने उद्योगों के साथ नियमित संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख कौशल विकास कार्यक्रमों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *