महाकौथिग की कमान इंदिरा चौधरी के हाथ, विरासत के रंग होंगे खास

Spread the love

16वें महाकौथिग-2026 में गूंजेंगे उत्तराखंड के लोकगीत-लोकनृत्य, मां सुरकंडा देवी के स्वरूप से सजेगा मंच; नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

हैलो हिन्द

नोएडा। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रमुख आयोजन 16वें महाकौथिग-2026 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बार आयोजन में मां सुरकंडा देवी के स्वरूप को मंच पर विशेष रूप से सुशोभित किया जाएगा।

इंदिरा चौधरी अध्यक्ष, आदित्य घिल्डियाल चेयरमैन

इंदिरा चौधरी को अध्यक्ष, आदित्य घिल्डियाल को चेयरमैन और हरीश असवाल को वाइस चेयरमैन चुना गया। राजेंद्र चौहान मुख्य संयोजक, कल्पना चौहान संयोजिका, केशव जोशी उपाध्यक्ष, लक्ष्मण रावत महासचिव और सुबोध थपलियाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सीमा पंवार सांस्कृतिक सचिव, राजेंद्र रावत प्रशासनिक सचिव, आई.पी. उनियाल प्रमुख व्यवस्थापक तथा रजनी ढौंडियाल जोशी और नीरज रावत मीडिया प्रभारी होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार महाकौथिग महज मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सांस्कृतिक अभियान है। लोकगीत, लोकनृत्य, लोककला, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और पहाड़ी जीवनशैली के साथ बच्चों व युवाओं को बोली-भाषा और परंपराओं से जोड़ने वाले कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *