हरियाली तीज के रंग में रंगा वैशाली

Spread the love

हैप्पी मोमेंट ग्रुप के तीज उत्सव में धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, पार्षद कुसुम गोयल ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

 

हैलो हिन्द 

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 में हैप्पी मोमेंट ग्रुप की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। गीत-संगीत, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और तीज की पारंपरिक छटा साफ नजर आई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल रहे। पार्षद कुसुम गोयल ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी परिवारों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन गीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की सहायक कृति भटनागर, दिव्या सिंह, सुचित्रा उपाध्याय और वंशी भटनागर ने पार्षद कुसुम गोयल का सम्मान किया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए और जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को तीज की बधाई देते हुए महिलाओं ने पर्व की खुशियां साझा कीं। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में खास रंग भर दिया।

इस अवसर पर अनीता लांबा, हरप्रीत, श्वेता महाजन, आशा सिंह, श्रुति, उर्मिला पॉल, रीना पॉल, पुष्पा कश्यप, अनीता अग्रवाल, सुषमा गुर्जर, रंजनी, सिमरन, रेनू कटारिया, नीलम कोहली, मिथिलेश शर्मा, कांता चौधरी, शशि गौतम, दीपशिखा, अमिता त्यागी, पूनम सिंघल, बबीता, कविता, चारु अग्रवाल, जया, कविता अग्रवाल, गार्गी, मोनिका, स्वाती, ममता, कनिका कश्यप, अवनी अग्रवाल, पूर्णिमा, स्वाति, सविता भटनागर, पद्मिनी सुरी, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तीज के रंग, पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं की उमंग ने आयोजन को खास बना दिया। पूरे कार्यक्रम में ‘त्योहार भी, संस्कृति भी और साथ भी’ का संदेश नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *