इतिहास के रंगमंच पर जीवंत होगी ‘जाणता राजा’ की गाथा

Spread the love

इतिहास के रंगमंच पर जीवंत होगी
‘जाणता राजा’ की गाथा

22 से 28 अक्टूबर तक सनसिटी में होगा भव्य महानाट्य, नोएडा में प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए आयोजन की तैयारियों को दिया गया विस्तार

हैलो हिन्द

नोएडा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष, स्वाभिमान, संगठन शक्ति, सुशासन और हिंदवी स्वराज्य की प्रेरक गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जाणता राजा’ महानाट्य का आयोजन किया जा रहा है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित इस ऐतिहासिक महानाट्य का भव्य मंचन 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक सनसिटी, गाजियाबाद में होगा। इसी क्रम में शुक्रवार को नोएडा में प्रबुद्ध सम्मेलन एवं विशेष व्याख्यानमाला आयोजित की गई।


आयोजकों के अनुसार ‘जाणता राजा’ के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रबोध, सुशासन, सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति के प्रेरक प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक परंपरा से जोड़ना है।


कार्यक्रम दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. आशीष गौतम ‘भैया जी’ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि ‘जाणता राजा’ केवल महानाट्य नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का व्यापक प्रयास है।


प्रबुद्ध सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल जी मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री असीम अरुण जी विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सहसंयोजक श्री राघवेंद्र सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर, आयोजन समिति अध्यक्ष श्री राजेश कुमार गुप्ता, फोरनवा अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल, आयोजन समिति संयोजक श्री विनय चौधरी, दिल्ली प्रभारी श्री अभय पाल, ग्रेटर नोएडा प्रभारी श्री उमेश निगम, गाजियाबाद प्रभारी डॉ. जगदीश चौहान, ग्रेटर नोएडा प्रभारी डॉ. नंदलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश चौहान, श्री सत्यनारायण गोयल, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, कार्यक्रम संचालक श्री पंकज जिन्दल, मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती प्रज्ञा पाठक, श्री के.आर. वर्मा, श्री सुबोध अवाना, श्री प्रदीप मेहता और श्री दीपक शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को लेकर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संपर्क अभियान, युवा संवाद, मातृशक्ति संपर्क तथा सामाजिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने युवाओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *