दिल्ली के बाद हरियाणा निगम चुनाव में कांग्रेस जीरो
-10 में से 9 नगर निगम में महापौर पर काबिज हुई भाजपा
-एक नगर निगम मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
-फरीदाबाद में महापौर की रिकार्ड जीत, लेकिन केंद्रीय मंत्री के गांव में भाजपा हारी
चंडीगढ़/फरीदाबाद। हैलो हिंद न्यूज
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा को एक तरफा जीत मिली है। दो मार्च को हुए मतदान के 10 दिन बाद गुरुवार को मतगणना के परिणाम भाजपा को जीत मिली। हालांकि क्लीन स्वीप नहीं हुआ। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने यहां भाजपा उम्मीदवार को करीब 2293 मतो के अंतर से हराया। लेकिन इन चुनाव परिणाम में खास बात यह रही कि कांग्रेस के खाते में जीरो रहा। अर्थात कांग्रेस को एक भी नगर निगम में जीत नहीं मिली। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है और अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बन गई है।
—————————-
एक तरफा जीत मिली भाजपा को
इन चुनावो में भाजपा को लगभग एक तरफा जीत मिली। अर्थात भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतरों से ये चुनाव जीते। सबसे अअधिक रिकॉर्ड मत (करीब 416927 )फरीदाबाद की नवनिर्वाचित महापौर डॉ. प्रवीन बतरा जोशी को मिले। जबकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 1 लाख 75 मत ही प्राप्त कर सकी। भाजपा ने आठ नगर निगम में 60 से 75 फीसदी तक मत प्राप्त किए। जबकि करनाल में 56.80 फीसदी और मानेसर में करीब 37 फीसादी मत प्राप्त किए। जबकि कांग्रेस 7 ये 30 फीसदी तक ही मत प्राप्त कर सकी।


