कर्तव्य भवन में निर्यातकों ने रखीं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा
निर्यात संचालन, नीतिगत अड़चनें और लॉजिस्टिक्स लागत पर हुई गंभीर चर्चा
हैलो हिन्द
नई दिल्ली। देश के एमएसएमई निर्यातकों को पेश आ रही समस्याओं और चुनौतियों को लेकर नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में एमएसएमई मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्यात क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने समस्याओं को विस्तार से रखा।

बैठक में मंत्रालय के संयुक्त विकास आयुक्त दानिश अशरफ के साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ तथा आईबीए की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राजीव बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




मंत्रालय का प्रयास सराहनीय : डॉ. खुशबू सिंह
उद्योग-सरकार के बीच संवाद जरूरी : राजीव बंसल