प्रो.श्रीप्रकाश सिंह गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति बने

Spread the love

प्रो.श्रीप्रकाश सिंह गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति बने

 

नई दिल्ली। हैलो हिंद

(ashoksharma@hellohind.in)

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के निदेशक प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह उत्तराखंड स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की उपसचिव श्रेया भारद्वाज के माध्यम से आदेश प्राप्त हुए और शनिवार को नए कुलपति ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रो. श्रीप्रकाश सिंह विश्वविद्यालय के नौवे कुलपति होंगे और वह इस पद पर पांच वर्ष तक सेवाएं देंगे।

       प्रोफेसर सिंह ने कहा कि ईश्वर की कृपा से देवभूमि उत्तराखंड में कार्य करने का मौका मिला है। छात्र उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।  उनका प्रयास यही रहेगा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में सभी के सहयोग से ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रहेगा। जिससे देश विदेश में विश्वविद्यालय अपनी पहचान को ऊंचाई देगा।

श्रीप्रकाश सिंह समाजसेवी अखिल भारतीय पूर्वांचल विकास संघ के संस्थापक बांके सिंह के सुपुत्र है। यह संस्था दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों में पूर्वाचंल वासियों के लिए काम करती हैं। श्रीप्रकाश सिंह की नियुक्ति पर विभिन्न राज्यो में संस्था से जुड़े लोग बांके सिंह को बधाई और शुभकामनाए देने पहुंचे। बांके सिंह इन दिनो दिल्ली-एनसीआर के प्रवास पर हैं। शनिवार को फरीदाबाद में संस्था के संरक्षण रविंद्र तोमर, हरियाणा भाजपा की अनुशासन समिति की अध्यक्ष नीरा तोमर, संस्था से जुड़े चिंतामंणि त्रिपाठी, आरके सिंह, श्रमिक नेता सीके रॉय, प्रणव शुक्ला, मदनमोहन ओझा,   अखिलेश त्रिपाठी, सीपी पांडेय, राजा भैया, अनिरुद्ध पांडेय, बिजेंद्र सिंह व सुभाष यादव आदि ने उन्हें बधाई दी।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *