देशभर में ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद माफी मांगने में जुटे अनुराग कश्यप
-वृंदावन में युवा पुर्नेंदू उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने अनुराग कश्यप का पुतला फूंका
वृंदावन/नई दिल्ली।अशोक शर्मा
अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ब्राह्ममण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले फिल्मकार अनुराग कश्यप के पुतले जलाकर विरोध करने का सिलसिला देश भर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने जारी रखा। हालांकि देशभर में ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद अनुराग कश्यप माफी मांगने में जुटे हैं।
दरअसल, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म से जुड़े विवाद में कश्यप ने ब्राह्मणों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान के बाद दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर, वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी, रायपुर समेत कई शहरों में ब्राह्मण समाज ने अनुराग के पुतले फूंके और शिकायतें दर्ज कराई।
———————-
वृंदावन में युवा पुर्नेंदू उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने अनुराग कश्यप का पुतला फूंका
भगवान श्रीराधाकृष्ण की नगरी वृंदावन में युवा पुर्नेंदू उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने अनुराग कश्यप का पुतला फूंका और अनुराग कश्यप की पुतले की शवयात्रा निकाली। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने जिलाधीश को एक ज्ञापन देकर कश्यप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवा पुर्नेंदू उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज उसे कभी माफ नहीं करेगा। अनुराग छोटी सोच का व्यक्ति है। ब्राह्मण समाज देश, सनातन और अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इसकी फिल्मो का बॉयकाट किया जाएगा। विरोध आंदोलन में नवलगिरी महाराज आदि मौजूद रहे।
————————
माफी मांगी
अनुराग कश्यप ने माफी मांगते हुए कहा- अपनी मर्यादा भूल गया, भविष्य में ऐसी गलती नहीं करूंगा
———–
यहां से उठा विवाद
दरअसल प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले 11 अप्रैल को रिलीज की जाने वाली थी। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म पर जातिवाद के आरोप लग रहे थे, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कई बदलाव करने के सुझाव दिए थे।
अनुराग कश्यप ने बीते सप्ताह फिल्म फुले और जातिवाद के मुद्दे पर एक पोस्ट शेयर की।
इस पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट किया, इस कमेंट पर अनुराग कश्यप के रिप्लाई की भाषा ऐसी थी, जिसे लिखना भी अमर्यादित होगा। इसे हम नहीं लिख सकेंगे।
ब्राह्मण समाज ने कई शहरों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई।और उनके विरोध में पुतले तक जलाए गए। अनुराग यहां भी नहीं थमे। उन्होंने अपने कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर ऐसे-ऐसे बयान दिए, जिन्होंने आग में घी का काम किया।


