डॉ. सुधांशु त्रिवेदी हो सकते हैं भाजपा के नए राष्टीय अध्यक्ष !!!!

Spread the love

 डॉ. सुधांशु त्रिवेदी हो सकते हैं भाजपा के नए राष्टीय अध्यक्ष !!!!

 

-मनोहर लाल खटटर और धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर भी लग सकती हैं अंतिम मुहर

नई दिल्ली। अशोक शर्मा (ashoksharma@hellohind.in)

राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भाजपा के नए राष्टीय अध्यक्ष हो सकते हैं।

लेकिन अंतिम समय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खटटर और धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर भी अंतिम मुहर लग सकती है। लेकिन भविष्य के राजनीति के मददेनजर सुधांशु त्रिवेदी को भाजपा को नया अध्यक्ष बनाने पर लगभग सहमति है। सूत्रो के मुताबिक सुधांशु त्रिवेदी की ताजपोशी भाजपा के अध्यक्ष पद पर इसी महीने होंगी।

वर्तमान में जेपी नड्डा इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।भाजपा संविधान के अनुसार, कम से कम आधे राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव पूरा होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. फिलहाल, 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

————————————-

कौन है सुधांशु त्रिवेदी

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का जन्म 20अक्टूबर 1970 को इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर-प्रदेश में हुआ। त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। त्रिवेदी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।  वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

———————————–

भाजपा के अध्यक्षों पर एक नजर

अटल विहारी वाजपेयी 1980-88,

लालकृष्ण आडवाणी 1986-1990,1993-1998,2004-2005

मुरली मनोहर जोशी 1991-1993

कुशा भाऊ ठाकरे 1998-2000

बंगारू लक्ष्मण 2000-01

के जना कृष्णमूर्ति 2001-02

एम वेंकैया नायडू 2002-04

राजनाथ सिंह  2005-2009, 2013-2014

नितिन गडकरी 2010-2013

अमित शाह 2014-2017, 2017-2020

जेपी नड्डा2020 से अभी तक

 

—————अशोक शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *