हरियाणा नगर निगम चुनाव-2025
चंडीगढ़/फरीदाबाद। हैलो हिंद न्यूज
हरियाणा भाजपा ने नगर निगम चुनावो में महापौर पदो के उम्मीदवारों के बाद शनिवार को वार्डो के पार्षदो के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमे फरीदाबाद की बात करें तो यहां सूची देखकर लोगों में असंतोष है।
हरियाणा के पहले और सबसे बड़े फरीदाबाद नगर निगम के नवगठित सभी 46 वार्डो में उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में भाजपा ने शहर की बड़ी आबादी(करीब 30 फीसदी) पूर्वांचल वासियों की लगभग उपेक्षा की है। भाजपा एक टिकट दी है। जबकि भाजपा की सूची में 46 में से करीब 18 वार्डो में गुर्जर समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाया है। जबकि अधिकतम 5 अनुसूचित जाति वर्ग से है। और 23 वार्डो में विभिन्न वर्ग (जाट, वैश्य, पंजाबी, ब्राह्मण व अन्य पिछडा वर्ग ) के उम्मीदवार घोषित किए गए है।कई लोगों को कहना है कि भाजपा की सूची देखकर लगता है कि नगर निगम के बजाए गुर्जर सभा का चुनाव होने जा रहा है। अखिल भारतीय पूर्वांचल विकास संघ के महासचिव सीएम त्रिपाठी और पूवाँचली श्रमिक नेता बेचू गिरी बताते है कि भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भरपूर वोट दिया था। पूर्वांचल के लोगों ने अपने खून-पसीने से सींचकर फरीदाबाद को फरीदाबाद बनाया है।
————————————
कुछ उम्मीदवार बदलने की मांग
भाजपा ने गुरुग्राम में अपना महापौर उम्मीदवार बदल दिया है। वहां पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शी को टिकट दी था जो अब बदलकर राजरानी मलहोत्रा को टिकट दी गई है। विरोध के चलते प्रदेश भाजपा इसी प्रकार फरीदाबाद में कुछ वार्डो में टिकट बदलने पर विचार किया जा रहा है।
——————
फरीदाबाद के विकास में पूर्वांचलवासियों का महत्वपूर्ण योगदान
-तीस हजार उद्योगों में अधिकांशत: पूर्वांचल के लोग कार्यरत
-स्वास्थ्य, खेल, राजनीति, उद्योग आदि क्षेत्रों में चमकाया फरीदाबाद का नाम
फरीदाबाद। अशोक शर्मा
कलपुर्जो की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के विकास में यूं तो पूर्वांचलवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके खून-पसीने की मेहनत से इस शहर ने मेहंदी की पहचान से लेकर बड़ी चिमनियों के कारखानों की नगरी बनने और अब ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं की स्मार्ट सिटी बनने तक का सफर तय किया है। कलपुर्जो की नगरी के करीब 30 हजार औद्योगिक इकाईयों में करीब चार लाख पूर्वांचलवासी अपनी मेहनत से औद्योगिक विकास के पहिये को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में स्वास्थ्य, खेल, राजनीति, उद्योग आदि क्षेत्रों में पूर्वांचलवासियों ने फरीदाबाद का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शहर में रिक्शाचालक से लेकर फैक्ट्री मालिक तक पूर्वांचलवासी हैं। झुग्गी बस्ती से लेकर पॉश सेक्टरों तक में पूर्वांचलवासियों की मौजूदगी साफ दिखाई पड़ती है। शहर के कुछ इलाके तो पूर्वांचलवासी बाहुल्य है, इन क्षेत्रों में पूर्वांचलवासी चुनावों के नतीजे तक तय करते हैं। हरियाणा के पहले नगर निगम में प्रथम महापौर बनने का श्रेय भी पूर्वांचलवासी को मिला है।
————————-
पूर्वांचलवासियों की आबादी पर एक नजर
विधान सभा क्षेत्र आबादी
पृथला मे 0.50 लाख
फरीदाबाद एनआइटी 2.50 लाख
फरीदाबाद-तिगांव 3.00 लाख
फरीदाबाद शहर 1.50 लाख
बल्लभगढ़ 1.50 लाख
बड़खल 1.00 लाख
——————————————


