
-फरीदाबाद में प्रवीन बत्रा जोशी महापौर पद की उम्मीदवार
चंडीगढ़/फरीदाबाद। हैलो हिंद न्यूज
हरियाणा के नौ नगर निगम चुनाव के महापौर पदों के लिए प्रदेश भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा शुक्रवार को कर दी। इनमें फरीदाबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रमेश जोशी की पुत्रवधु और प्रदेश महामंत्री रहे संदीप जोशी की धर्मपत्नी, हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन बतरा जोशी को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि हिसार में प्रवीन पोपली, करनाल में रेनूबाला गुप्ता, पानीपत में कोमल सैनी, रोहतक में राम अवतार बाल्मीकि, यमुनानगर में सुमन बहमनी, सोनीपत में राजीव जैन, अंबाला में सैलजा सचदेवा और गुरुग्राम में ऊषा प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ोली ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।


