केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे उदघाटन तो विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का समापन

Spread the love

 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे उदघाटन तो विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का समापन

नई दिल्ली/फरीदाबाद। अशोक शर्मा

(ashoksharma@hellohind.in)

38वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला-2025 कई तरह से खास होगा। मेले में पहली बार दो थीम स्टेट तय किए गए हैं। मेले का उदघाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे। जबकि मेले का समापन देश के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर करेंगें। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि हालांकि इसकी अंतिम स्वीकृति अभी बाकी है। लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि हरियाणा सरकार और मेला प्राधिकरण ने जो अतिथि तय किए गए हैं उन्ही के मुताबिक तैयारियां की जा रही है।

मेले में पहली बार एक साथ दो राज्यों को थीम स्टेट के लिए चुना गया है। इसमें मध्यप्रदेश और ओडीशा शामिल हैं। मेला परिसर हरियाणा के अलावा मध्यप्रदेश और ओडीशा की कला संस्कृति से सराबोर रहेगा। साथ ही मेले में बिम्सटेक की प्रमुख भागीदारी रहेगी। बिम्सटेक सात देशों का एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। इसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सदस्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला हरियाणा समेत पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। करीब 30 देशो के राजदूत और प्रतिनिधियों को मेले के माध्यम से भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

—————

पूर्वोत्तर के आठ राज्य मेले के सांस्कृतिक थीम स्टेट

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा को मेले का सांस्कृतिक थीम स्टेट बनाया गया है। सभी प्रदेशों की लोकसंस्कृति के होंगे दर्शन

मेला परिसर में लगभग सभी प्रदेशों की हस्तशिल्प व हथकरघा कला, भोजन व पर्यटन संस्कृति के विशेष दर्शन होंगे। प्रसिद्ध गायक, कव्वाल व संगीत समूह  देश-विदेश की संस्कृति से रूबरू कराती सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन नाट्यशाला में होगी।

—————————–

बीते सालों में इन्होंने किया मेले का उद्घाटन

वर्ष 2024 में      राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

वर्ष 2023 में      उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

वर्ष 2016 से 2022 तक मुख्यमंत्री मनोहरलाल लाल

वर्ष 2015 में      केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री महेश शर्मा

वर्ष 2014 में      मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

वर्ष 2013 में      राष्ट्रपति प्रणव मुखजी

वर्ष 2012 में      लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार

वर्ष 2011 में      केंद्रीय राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय

वर्ष 2010 में      उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

वर्ष 2009 में      राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

वर्ष 2008 में      विदेश मंत्री रहते प्रणब मुखर्जी

वर्ष 2007 में      कांग्रेस व यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी

——————————

मेले की कुछ खास बाते

पर्यटकों को मेले में आने के लिए छह वीकेंड मिलेंगे।

पहली बार मेले देरी से सात फरवरी से शुरू होगा मेला जो 23 फरवरी तक चलेगा।

इस बार मेले में 1600 से अधिक हटस

———–

देश के प्रसिद्ध शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया

7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले इस हस्तशिल्प मेले में मेला प्राधिकरण देश भर के करीब 400 राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित हस्तशिल्पियों को आमंत्रित किया है। शिल्पकारों को यहां अपनी कला के प्रदर्शन के साथ मार्केटिंग का मौका भी मिलेगा। भारतीय लोककला और हस्तशिल्प कला को देश-विदेश में बढ़ावा देने के लिए सूरजकुंड में हस्तशिल्प मेले को अब अंतर्राष्ट्रीय रूप दिया गया है। इसमें करीब बीस देशों के शिल्पकार और लोककलाकार शिरकत करेंगे।

————-

38वें सूरजकुंड मेले के लिए तैयारी में से प्रस्तावित

मेला क्षेत्रफल:               80 एकड़

स्टॉल:                           1600

चौपाल                          तीन

शिल्पकार                    करीब 600

लोककलाकार               करीब 700

प्रवेश द्वार:                     पांच

सांस्कृतिक थीम स्टेट     पूर्वोत्तर राज्य

थीम स्टेट                      मध्यप्रदेश और ओडीशा

भागीदार देश-               बिम्सटेक देश

———-अशोक कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *