…काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं

Spread the love

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को देश ने दी श्रद्धाजंलि

 

नई दिल्ली। अशोक शर्मा

(ashoksharma@hellohind.in)

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्माशताब्दी वर्ष पर देश के आम लोगों ने उन्हें नमन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। अटल जी की बुधवार को 100वीं जयंती पर दिल्ली में यमुना तीरे उनकी समाधि स्थल  सदैव अटल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इनके बाद कार्यक्रम में आम लोगों ने अपने नेता को नमन किया।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वे 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें 27 मार्च 2025 को भारत रत्न से नवाजा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने बतौर प्रधानमंत्री कार्यकाल पूरा किया।

————–

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जन्म दिवस

देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वक्तृत्व कला के लिए प्रसिद्ध थे। वे जब भी किसी जनसभा में शामिल होते थे, भाषण से पहले और बाद में काली मिर्च और मिश्री का सेवन करते थे। खासतौर पर उनके लिए मथुरा से मिश्री मंगवाई जाती थी।
—————-
जिंदादिल वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी को हिंदी सिनेमा से गहरा लगाव था। उन्हें गोलगप्पे खाना बेहद पसंद था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे गोलगप्पे वाले को ऊपर कमरे में बुलाकर मसालेदार गोलगप्पे खाते थे।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *